हिंदी बोलने वाले मनोवैज्ञानिक, काउंसलर्स और थैरेपिस्ट्स
Equana Minds ऑस्ट्रेलिया में पंजीकृत मनोवैज्ञानिकों और काउंसलरों से आपका मिलान करता है, जो आपकी भाषा और संस्कृति को समझते हैं।
थैरेपी जो आपकी सहायता के लिए, वास्तविक, व्यक्तिगत, और सुगम्य महसूस होती है।
हमारे हिंदी भाषी थैरेपिस्ट्स

Dipti Vira
Counsellor
Personalised therapy to manage anxiety, stress, depression, relationship challenges, trauma , grief and adjustment-related concerns. I also support clients navigating emotional difficulties, life transitions, and interpersonal issues.
English, Hindi - हिन्दी, Gujarati - ગુજરાતી
Checking availability…
Read more & Book
Yogini Lele
Counsellor
Accredited professional counsellor, registered with ACA and NDIS. Provide counselling in various languages for relationship, family, parenting and co-parenting, adolescent's issues, depression & anxiety, anger management, migrant's issues, LGBTQ issues and more.
English, Hindi - हिन्दी, Punjabi - ਪੰਜਾਬੀ, Urdu - اُردُو, Marathi - मराठी, Gujarati - ગુજરાતી
Checking availability…
Read more & Book

Priya Sharma
Counsellor, Accredited Mental Health Social Worker
Person- centred and trauma- informed therapist integrating CBT, ACT and narrative approaches to support meaningful emotional growth.
English, Hindi - हिन्दी, Punjabi - ਪੰਜਾਬੀ, Urdu - اُردُو
Checking availability…
Read more & Book
Ahmarin Noor
Counsellor
Culturally-aware therapy for adults and couples struggling with anxiety, depression and trauma who want to start living more authentically.
English, Hindi - हिन्दी, Urdu - اُردُو
Checking availability…
Read more & Book

Tanishkka Yadavh
Registered Psychologist
Integrative, culturally sensitive support for anxiety, worry, relationships, life transitions, and self-growth using evidence-based therapeutic approaches.
English, Hindi - हिन्दी
Checking availability…
Read more & Book
Grishma Shah
Counsellor
Grishma blends integrative therapies, global experience, and mindful practice to guide clients toward strength, balance, and possibility.
English, Hindi - हिन्दी, Gujarati - ગુજરાતી
Checking availability…
Read more & Book
Gayatri Deshmukh
Counsellor
Trauma-informed, integrative therapy supporting emotional healing, resilience, and meaningful change across diverse life challenges.
English, Hindi - हिन्दी, Marathi - मराठी
Checking availability…
Read more & Bookहिंदी में सुलभ, मनोवैज्ञानिक और थैरेपी सेवाएँ
अगर आप ऑस्ट्रेलिया में हिंदी भाषी मनोवैज्ञानिक की तलाश में हैं, तो Equana Minds आपकी मनपसंद भाषा में सहायक, साँस्कृतिक संवेदनशीलता वाली थैरेपी उपलब्ध करवाता है।
सहायता पाने के लिए आगे बढ़ना एक असामान्य या मुश्किल काम भी लग सकता है, लेकिन आप अकेले नहीं हैं, आप चाहे अपने लिए, या परिवार के किसी सदस्य, या अपने समुदाय के किसी व्यक्ति के लिए सहायता ढूँढ रहे हैं, हमारा उद्देश्य हिंदी भाषी थैरेपी को आसानी से पहुँच योग्य और आरामदायक बनाने का रहता है।
हम किसी भाषा में केवल सोच-विचार ही नहीं करते, उसे महसूस भी करते हैं। जब आप अपनी मातृभाषा में बात करते हैं, तो आप अपनी बात और भी सहजता से, बिना रुके या बिना हिचकिचाए कह सकते हैं।
यही कारण है कि Equana Minds हिंदी भाषी मनोवैज्ञानिकों और थेरेपिस्ट्स को एक साथ लाता है जो आपकी भाषा और सँस्कृति दोनों को समझते हैं।
क्या आप यह महसूस करने के लिए तैयार हैं कि आपकी बात समझी गई है?
थैरेपी में आने के कारण
कोई भी समस्या “बड़ी” या “छोटी” नहीं होती। आपके जीवन में जो रहा है, आप बस उस बारे में बात कर सकते हैं। निम्नलिखित कुछ चीज़ें ऐसी हैं जिनके बारे में आपके हिंदी भाषी मनोवैज्ञानिक, काउंसलर या थेरेपिस्ट आपकी सहायता कर सकते हैंः
- अवसाद
- शोक या कमी
- अंतरंग रिश्ते या परिवार से जुड़ी समस्याएँ
- साँस्कृतिक सामंजस्य
- उदासी
- तनाव
- नौकरी या पढ़ाई का दबाव
- पहचान व अपनापन
- घबराहट
- सामान्य मानसिक सकुशलता
हम कैसे सहायता करते हैं
Equana Minds में, हमारे हिंदी भाषी मनोवैज्ञानिक, काउंसलर्स और थेरेपिस्ट्स कई तरह की प्रमाण-आधारित चिकित्सकीय पद्धतियाँ अपनाते हैं। आपके थैरेपिस्ट आपके लक्ष्यों, प्राथमिकताओं, और साँस्कृतिक पृष्ठभूमि के हिसाब से उचित तरीके चुनेंगे।
हम जो पद्धतियाँ अपनाते हैं उनमें निम्नलिखित थैरेपियाँ शामिल हो सकती हैं:
एक व्यवहारिक, संयोजित पद्धति जो आपको अपने विचारों, भावनाओं, और व्यवहारों के बीच संबंध को समझने, तथा बेहतर पैटर्न विकसित करने में सहायता करती है।
इसमें मुख्यतया मनोवैज्ञानिक लचीलापन बढ़ाने पर ध्यान दिया जाता है, जिससे आपको अपने मूल्यों के अनुकूल अर्थपूर्ण कार्यवाहियाँ करते समय जटिल विचारों और भावनाओं को स्वीकार करने में सहायता मिलती है।
जीवन में आगे बढ़ने पर ध्यान देने वाली पद्धति जो आपको अपने सामर्थ्यों की पहचान करने, लक्ष्य तय करने, और आप जैसा भविष्य चाहते हैं वैसा भविष्य पाने के लिए व्यवहारिक कदम आगे बढ़ाने में सहायता करती है।
एक मददगार, ग़ैर-आलोचनात्मक पद्धति जो आपके अनुभवों के बारे में जानने के लिए और आपमें ख़ुद के बारे में अधिक समझ और विश्वास विकसित करने के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करती है।
एक ऐसी पद्धति जो पूर्व में हुए अनुभवों के असर को मानती है और सम्पूर्ण थैरेपी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा, भरोसा उत्पन्न करने, तथा सशक्तिकरण पर ध्यान केन्द्रित करती है
हिंदी भाषी मनोवैज्ञानिक या थैरेपिस्ट से अपना मिलान कैसे करवाएँ
थैरेपी के लिए अपनी ज़रूरतों के बारे में कुछ प्रश्नों के उत्तर दें
हम आपको थैरेपी के विकल्प बताएँगे
जिस थैरेपिस्ट केसाथ आपका मिलान किया गया है उनके साथ अपना पहला सत्र बुक करें
हिंदी-भाषी मनोवैज्ञानिक या थैरेपिस्ट क्यों चुना जाए?
अपनी भाषा में अपनी बात बताएँ
अपने विचारों और भावनाओं के बारे में स्वाभाविक रूप से, सही शब्द खोजे बिना या अपने मन में अनुवाद किए बिना बात करें।
ऐसे व्यक्ति से बात करें जो आपकी सँस्कृति को समझते हैं
ऐसे थैरेपिस्ट के साथ काम करें जो आपकी साँस्कृतिक पृष्ठभूमि, मूल्यों, और अनुभवों को जानते हों, ताकि आपको सब कुछ शुरु से नहीं बताना पड़े।
योग्यता-प्राप्त तथा सावाधानीपूर्वक चुने गए थैरेपिस्ट
हमारी टीम में ऑस्ट्रेलिया में पंजीकृत मनोवैज्ञानिक और काउंसलर्स सम्मिलित हैं, जिनके पास मान्यता-प्राप्त योग्यताएँ हैं।
ऑनलाइन थैरेपी, आप चाहे कहीं भी हैं
आपकी दिनचर्या और लोकेशन के अनुसार उचित ऑनलाइन सत्रों के साथ अपने घर से सुविधापूर्वक सहायता प्राप्त करें।
थैरेपी सत्र में क्या अपेक्षा करें
ऑनलाइन थैरेपी सरल, व्यक्तिगत होती है, और इसे इस तरह से डिज़ाइन किया जाता है जिससे आपको शुरु से ही सहजता महसूस हो। सत्र सुरक्षित वीडियो के माध्यम से संपन्न होते हैं, ताकि आप अपने घर से या किसी शांत, प्राइवेट जगह से अपने थेरेपिस्ट के साथ बात कर सकें।
आपके सत्र में, आप इस बारे में बात कर सकते हैं कि आपके जीवन में क्या हो रहा है, आप कैसा महसूस कर रहे हैं, और आप किस तरफ प्रयास करना चाहेंगे। आपके थैरेपिस्ट आपकी बात सुनेंगे, हल्के प्रश्न पूछेंगे, और आपकी अनुमति के अनुसार आपकी सहायता करने के लिए प्रमाण-आधारित या स्वीकृत चिकित्सकीय पद्धतियाँ अपनाएँगे।
ऑनलाइन थैरेपी सामने बैठकर बात करने वाले सत्रों की तरह ही होती है, लेकिन इसमें आपकी ज़रूरतों, प्राथमिकताओं, और स्थान के आधार पर थोड़ा अधिक लचीलापन होता है। इसमें इसके लिए जाने में कोई समय नहीं लगता, और आप जहाँ भी हों वही से, आपको जो भाषा सबसे ज़्यादा स्वाभाविक लगती है उस भाषा में, सहायता तक पहुँच सकते हैं।
आप किसे दिखा सकते हैं
Equana Minds में, आप अपनी ज़रूरतों, प्राथमिकताओं, और स्थान के आधार पर, योग्यताप्राप्त प्रोफेशनल्स की एक विविधतापूर्ण टीम में से किसी को भी चुन सकते हैं।
-
पंजीकृत मनोवैज्ञानिक
ऑस्ट्रेलियाई एएचपीआरए-पंजीकृत हिंदी भाषी मनोवैज्ञानिक जो प्रमाण-आधारित मनोवैज्ञानिक थैरेपी प्रदान करते हैं। कई मनोवैज्ञानिक बहुभाषी हैं, और जिन मामलों में पात्रता हो उनमें Medicare छूट भी उपलब्ध हो सकती है।
-
क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक
मानसिक स्वास्थ्य की ज़्यादा जटिल समस्याओं के आकलन और ईलाज में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त एएचपीआरए-पंजीकृत हिंदी भाषी क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक। इनमें से कई मनोवैज्ञानिक अलग-अलग भाषाओं में सत्र प्रदान करते हैं, और जिन मामलों में पात्रता हो उनमें Medicare छूट उपलब्ध होती है।
-
प्रमाणित काउंसलर्स और फिज़ियोथैरेपिस्ट्स
ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेशनल निकायों के द्वारा प्रमाणित अनुभवी प्रैक्टिशनर्स, जो विभिन्न प्रकार की व्यक्तिगत और जीवन से सम्बद्ध चुनौतियों के लिए सहायक, बातचीत पर आधारित काउंसलिंग उपलब्ध करवाते हैं।
-
मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक कार्यकर्ता
मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक कार्यकर्ता (AMHSWs) योग्य सामाजिक कार्यकर्ता होते हैं, जिन्हें मानसिक स्वास्थ्य आकलन और साक्ष्य-आधारित उपचार में उन्नत प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त होता है। वे चिंता, अवसाद और आघात जैसी समस्याओं के लिए परामर्श प्रदान करते हैं, और उचित रेफरल होने पर Medicare रिफंड योग्य सेवाएँ भी दे सकते हैं।
Equana Minds के सभी निदानविद् (क्लिनिशियन्स) प्रशिक्षित, अनुभवी हैं, और सम्मानजनक, साँस्कृतिक संवेदनशीलता वाली देखभाल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शुल्क और रिफंड
हमारे शुल्क विकल्प देखें- पंजीकृत मनोवैज्ञानिक
- प्रमाणित काउंसलर्स और फिज़ियोथैरेपिस्ट्स
- मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक कार्यकर्ता
- मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक कार्यकर्ता
प्रारंभिक सत्र
(20 नट)
$80Medicare रिफंड से पहले:
$8.0
Medicare रिफंड के बाद:
थैरेपिस्ट्स का पता लगाएँव्यक्तिगत सत्र
(50 नट)
$225Medicare रिफंड से पहले:
$123.45
Medicare रिफंड के बाद:
थैरेपिस्ट्स का पता लगाएँव्यक्तिगत सत्र
(50 नट)
$270Medicare रिफंड से पहले:
$120.95
Medicare रिफंड के बाद:
थैरेपिस्ट्स का पता लगाएँप्रारंभिक सत्र
(20 नट)
$70Medicare रिफंड से पहले:
$6.6
Medicare रिफंड के बाद:
थैरेपिस्ट्स का पता लगाएँव्यक्तिगत सत्र
(50 नट)
$195Medicare रिफंड से पहले:
$105.5
Medicare रिफंड के बाद:
थैरेपिस्ट्स का पता लगाएँयुगल सत्र
हमसे संपर्क करेंहमारे हिंदी भाषी थैरेपिस्ट्स

Dipti Vira
Counsellor
Personalised therapy to manage anxiety, stress, depression, relationship challenges, trauma , grief and adjustment-related concerns. I also support clients navigating emotional difficulties, life transitions, and interpersonal issues.
English, Hindi - हिन्दी, Gujarati - ગુજરાતી
Checking availability…
Read more & Book
Yogini Lele
Counsellor
Accredited professional counsellor, registered with ACA and NDIS. Provide counselling in various languages for relationship, family, parenting and co-parenting, adolescent's issues, depression & anxiety, anger management, migrant's issues, LGBTQ issues and more.
English, Hindi - हिन्दी, Punjabi - ਪੰਜਾਬੀ, Urdu - اُردُو, Marathi - मराठी, Gujarati - ગુજરાતી
Checking availability…
Read more & Book

Priya Sharma
Counsellor, Accredited Mental Health Social Worker
Person- centred and trauma- informed therapist integrating CBT, ACT and narrative approaches to support meaningful emotional growth.
English, Hindi - हिन्दी, Punjabi - ਪੰਜਾਬੀ, Urdu - اُردُو
Checking availability…
Read more & Book
Ahmarin Noor
Counsellor
Culturally-aware therapy for adults and couples struggling with anxiety, depression and trauma who want to start living more authentically.
English, Hindi - हिन्दी, Urdu - اُردُو
Checking availability…
Read more & Book

Tanishkka Yadavh
Registered Psychologist
Integrative, culturally sensitive support for anxiety, worry, relationships, life transitions, and self-growth using evidence-based therapeutic approaches.
English, Hindi - हिन्दी
Checking availability…
Read more & Book
Grishma Shah
Counsellor
Grishma blends integrative therapies, global experience, and mindful practice to guide clients toward strength, balance, and possibility.
English, Hindi - हिन्दी, Gujarati - ગુજરાતી
Checking availability…
Read more & Book
Gayatri Deshmukh
Counsellor
Trauma-informed, integrative therapy supporting emotional healing, resilience, and meaningful change across diverse life challenges.
English, Hindi - हिन्दी, Marathi - मराठी
Checking availability…
Read more & Bookअक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्यामेरीथैरेपीहिंदीमेंहोसकतीहै?
हाँ। Equana Minds आपका मिलान हिंदी, तथा अन्य कई भाषाएँ बोलने वाले थैरेपिस्ट से करेगा। आप उस भाषा में सत्र कर सकते हैं जिसे बोलना आपके लिए सबसे आसान हो।
हम यह समझते हैं कि एक भाषा बोलने वाले लोग अलगअलग देशों, सँस्कृतियों, और पृष्ठभूमि से हो सकते हैं। जहाँ भी संभव होता है, हम आपका मिलान ऐसे थैरेपिस्ट से करते हैं जो न केवल आपकी भाषा जानते हैं बल्कि आपकी सँस्कृति संदर्भ और जीवन के अनुभव को भी समझते हैं।
अपनीमातृभाषामेंथैरेपीकरवानामददगारक्योंहोताहै?
बहुत से लोगों को अपने विचार, भावनाएँ, निजी अनुभवों को अपनी मातृभाषा में व्यक्त करने में आसानी होती है। सँस्कृति, पहचान, और हम विश्व को जिस तरीके से समझते हैं उससे भाषा का गहरा संबंध होता है।
अनुसंधान और अन्तर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संगठन व्यक्ति को उसकी मनपसंद भाषा और सँस्कृति में सहायता प्रदान करने के महत्व को स्वीकारते हैं।
जब आपको उस भाषा में थैरेपी दी जाती है जिसमें आप सहज महसूस करते हैं, तो इससे:
- आपको अपनी भावनाओं को और भी सहजता से व्यक्त करने में सहायता मिल सकती है
- अपने थैरेपिस्ट के साथ आपका एक मज़बूत संबंध स्थापित हो सकता है
- संभावित गलतफहमियाँ कम हो सकती हैं
- थैरेपी प्रक्रिया और भी सुरक्षित तथा व्यक्तिगत महसूस हो सकती है
बहुत से लोगों को, अपनी मातृभाषा में बोलने से थैरेपी और अधिक सामान्य, अर्थपूर्ण, और सहायक महसूस हो सकती है।
Equana Minds कैसेकामकरताहै?
आप या तो थैरेपिस्ट्स का पता लगा सकते हैं या हमारी मिलान करवाएँ प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। हम आपको एक ऐसे थैरेपिस्ट से जोड़ने में मदद करेंगे जो हिंदी बोलते हैं और आपकी ज़रूरतों को समझते हैं। सत्रों का संचालन ऑनलाइन एक सुरक्षित टेलिहैल्थ प्लेटफॉर्म से होता है। सामान्यतया एक व्यक्ति के लिए एक सत्र 50 मिनट का, और दंपत्तियों के लिए 80 मिनट का होता है।
अपने हिंदी भाषी मनोवैज्ञानिक, काउंसलर या थैरेपिस्ट का पता लगाने या 20 मिनट का अपना पहला सत्र बुक करने के लिए, हमारे थैरेपिस्ट का पता लगाएँ या हमारी मिलान करवाएँ सेक्शन देखें।
मैंकिसप्रकारकेथैरेपिस्ट्सकोदिखासकताहूँ?
हमारी टीम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हिंदी भाषी थैरेपिस्ट हैं, जिनमे निम्लिखित शामिल हैं:
- पंजीकृत मनोवैज्ञानिक
- क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक
- पंजीकृत काउंसलर्स और फिज़ियोथैरेपिस्ट्स
आप अपनी ज़रुरतों, लक्ष्यों, और बजट के अनुकूल उचित प्रकार का थैरेपिस्ट चुन सकते हैं। अगर आप पंजीकृत मनोवैज्ञानिकों और क्लिनिकल मनोवैज्ञानिकों को दिखाते हैं तो हो सकता है कि आप Medicare छूटों के लिए भी पात्र हों।
क्याआपकेथैरेपिस्टयोग्यता-प्राप्तऔरअनुभवीहैं?
हाँ, हमारे प्लेटफॉर्म के सभी थैरेपिस्ट प्रशिक्षित और अनुभवी प्रोफेशनल्स हैं। ऑस्ट्रेलिया-स्थित मनोवैज्ञानिक अएचपीआरए (ऑस्ट्रेलियन हैल्थ प्रैकक्टिशनर रेगुलेशन एजेंसी) में पंजीकृत हैं।
काउंसलर्स और फिज़ियोथैरेपिस्ट्स मान्यता-प्राप्त प्रोफेशनल निकायों जैसे कि एसीए (ऑस्ट्रेलियान काउंसलिंग एसोसिएशन), और पीएसीएफए (फिज़ियोथैरेपी एवम् काउंसलिंग फैडरेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया) द्वारा पंजीकृत हैं।
हमारे सभी मनोवैज्ञानिक, काउंसलर्स और थैरेपिस्ट्स का, हमारी टीम में शामिल होने से पहले भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भलीभाँति आकलन किया गया है।