Equana Minds ऑस्ट्रेलिया में पंजीकृत मनोवैज्ञानिकों और काउंसलरों से आपका मिलान करता है, जो आपकी भाषा और संस्कृति को समझते हैं।
थैरेपी जो आपकी सहायता के लिए, वास्तविक, व्यक्तिगत, और सुगम्य महसूस होती है।
Equana Minds ऑस्ट्रेलिया में पंजीकृत मनोवैज्ञानिकों और काउंसलरों से आपका मिलान करता है, जो आपकी भाषा और संस्कृति को समझते हैं।
थैरेपी जो आपकी सहायता के लिए, वास्तविक, व्यक्तिगत, और सुगम्य महसूस होती है।
अगर आप ऑस्ट्रेलिया में हिंदी भाषी मनोवैज्ञानिक की तलाश में हैं, तो Equana Minds आपकी मनपसंद भाषा में सहायक, साँस्कृतिक संवेदनशीलता वाली थैरेपी उपलब्ध करवाता है।
सहायता पाने के लिए आगे बढ़ना एक असामान्य या मुश्किल काम भी लग सकता है, लेकिन आप अकेले नहीं हैं, आप चाहे अपने लिए, या परिवार के किसी सदस्य, या अपने समुदाय के किसी व्यक्ति के लिए सहायता ढूँढ रहे हैं, हमारा उद्देश्य हिंदी भाषी थैरेपी को आसानी से पहुँच योग्य और आरामदायक बनाने का रहता है।
हम किसी भाषा में केवल सोच-विचार ही नहीं करते, उसे महसूस भी करते हैं। जब आप अपनी मातृभाषा में बात करते हैं, तो आप अपनी बात और भी सहजता से, बिना रुके या बिना हिचकिचाए कह सकते हैं।
यही कारण है कि Equana Minds हिंदी भाषी मनोवैज्ञानिकों और थेरेपिस्ट्स को एक साथ लाता है जो आपकी भाषा और सँस्कृति दोनों को समझते हैं।
क्या आप यह महसूस करने के लिए तैयार हैं कि आपकी बात समझी गई है?
कोई भी समस्या “बड़ी” या “छोटी” नहीं होती। आपके जीवन में जो रहा है, आप बस उस बारे में बात कर सकते हैं। निम्नलिखित कुछ चीज़ें ऐसी हैं जिनके बारे में आपके हिंदी भाषी मनोवैज्ञानिक, काउंसलर या थेरेपिस्ट आपकी सहायता कर सकते हैंः
Equana Minds में, हमारे हिंदी भाषी मनोवैज्ञानिक, काउंसलर्स और थेरेपिस्ट्स कई तरह की प्रमाण-आधारित चिकित्सकीय पद्धतियाँ अपनाते हैं। आपके थैरेपिस्ट आपके लक्ष्यों, प्राथमिकताओं, और साँस्कृतिक पृष्ठभूमि के हिसाब से उचित तरीके चुनेंगे।
हम जो पद्धतियाँ अपनाते हैं उनमें निम्नलिखित थैरेपियाँ शामिल हो सकती हैं:
एक व्यवहारिक, संयोजित पद्धति जो आपको अपने विचारों, भावनाओं, और व्यवहारों के बीच संबंध को समझने, तथा बेहतर पैटर्न विकसित करने में सहायता करती है।
इसमें मुख्यतया मनोवैज्ञानिक लचीलापन बढ़ाने पर ध्यान दिया जाता है, जिससे आपको अपने मूल्यों के अनुकूल अर्थपूर्ण कार्यवाहियाँ करते समय जटिल विचारों और भावनाओं को स्वीकार करने में सहायता मिलती है।
जीवन में आगे बढ़ने पर ध्यान देने वाली पद्धति जो आपको अपने सामर्थ्यों की पहचान करने, लक्ष्य तय करने, और आप जैसा भविष्य चाहते हैं वैसा भविष्य पाने के लिए व्यवहारिक कदम आगे बढ़ाने में सहायता करती है।
एक मददगार, ग़ैर-आलोचनात्मक पद्धति जो आपके अनुभवों के बारे में जानने के लिए और आपमें ख़ुद के बारे में अधिक समझ और विश्वास विकसित करने के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करती है।
एक ऐसी पद्धति जो पूर्व में हुए अनुभवों के असर को मानती है और सम्पूर्ण थैरेपी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा, भरोसा उत्पन्न करने, तथा सशक्तिकरण पर ध्यान केन्द्रित करती है
अपने विचारों और भावनाओं के बारे में स्वाभाविक रूप से, सही शब्द खोजे बिना या अपने मन में अनुवाद किए बिना बात करें।
ऐसे थैरेपिस्ट के साथ काम करें जो आपकी साँस्कृतिक पृष्ठभूमि, मूल्यों, और अनुभवों को जानते हों, ताकि आपको सब कुछ शुरु से नहीं बताना पड़े।
हमारी टीम में ऑस्सट्रेलिया में पंजीकृत मनोवैज्ञानिक और काउंसलर्स सम्मिलित हैं, क्योंकि हम मान्यता-प्राप्त योग्यताओं वाले अन्तर्राष्ट्रीय थैरेपिस्टों का सावधानीपूर्वक चयन करते हैं।
आपकी दिनचर्या और लोकेशन के अनुसार उचित ऑनलाइन सत्रों के साथ अपने घर से सुविधापूर्वक सहायता प्राप्त करें।
ऑनलाइन थैरेपी सरल, व्यक्तिगत होती है, और इसे इस तरह से डिज़ाइन किया जाता है जिससे आपको शुरु से ही सहजता महसूस हो। सत्र सुरक्षित वीडियो के माध्यम से संपन्न होते हैं, ताकि आप अपने घर से या किसी शांत, प्राइवेट जगह से अपने थेरेपिस्ट के साथ बात कर सकें।
आपके सत्र में, आप इस बारे में बात कर सकते हैं कि आपके जीवन में क्या हो रहा है, आप कैसा महसूस कर रहे हैं, और आप किस तरफ प्रयास करना चाहेंगे। आपके थैरेपिस्ट आपकी बात सुनेंगे, हल्के प्रश्न पूछेंगे, और आपकी अनुमति के अनुसार आपकी सहायता करने के लिए प्रमाण-आधारित या स्वीकृत चिकित्सकीय पद्धतियाँ अपनाएँगे।
ऑनलाइन थैरेपी सामने बैठकर बात करने वाले सत्रों की तरह ही होती है, लेकिन इसमें आपकी ज़रूरतों, प्राथमिकताओं, और स्थान के आधार पर थोड़ा अधिक लचीलापन होता है। इसमें इसके लिए जाने में कोई समय नहीं लगता, और आप जहाँ भी हों वही से, आपको जो भाषा सबसे ज़्यादा स्वाभाविक लगती है उस भाषा में, सहायता तक पहुँच सकते हैं।
Equana Minds में, आप अपनी ज़रूरतों, प्राथमिकताओं, और स्थान के आधार पर, योग्यताप्राप्त प्रोफेशनल्स की एक विविधतापूर्ण टीम में से किसी को भी चुन सकते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई एएचपीआरए-पंजीकृत हिंदी भाषी मनोवैज्ञानिक जो प्रमाण-आधारित मनोवैज्ञानिक थैरेपी प्रदान करते हैं। कई मनोवैज्ञानिक बहुभाषी हैं, और जिन मामलों में पात्रता हो उनमें Medicare छूट भी उपलब्ध हो सकती है।
मानसिक स्वास्थ्य की ज़्यादा जटिल समस्याओं के आकलन और ईलाज में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त एएचपीआरए-पंजीकृत हिंदी भाषी क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक। इनमें से कई मनोवैज्ञानिक अलग-अलग भाषाओं में सत्र प्रदान करते हैं, और जिन मामलों में पात्रता हो उनमें Medicare छूट उपलब्ध होती है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेशनल निकायों के द्वारा प्रमाणित अनुभवी प्रैक्टिशनर्स, जो विभिन्न प्रकार की व्यक्तिगत और जीवन से सम्बद्ध चुनौतियों के लिए सहायक, बातचीत पर आधारित काउंसलिंग उपलब्ध करवाते हैं।
मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक कार्यकर्ता (AMHSWs) योग्य सामाजिक कार्यकर्ता होते हैं, जिन्हें मानसिक स्वास्थ्य आकलन और साक्ष्य-आधारित उपचार में उन्नत प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त होता है। वे चिंता, अवसाद और आघात जैसी समस्याओं के लिए परामर्श प्रदान करते हैं, और उचित रेफरल होने पर Medicare रिफंड योग्य सेवाएँ भी दे सकते हैं।
Equana Minds के सभी निदानविद् (क्लिनिशियन्स) प्रशिक्षित, अनुभवी हैं, और सम्मानजनक, साँस्कृतिक संवेदनशीलता वाली देखभाल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हमारे शुल्क विकल्प देखें
(20 नट)
$80Medicare रिफंड से पहले:
Medicare रिफंड के बाद:
थैरेपिस्ट्स का पता लगाएँ(50 नट)
$225Medicare रिफंड से पहले:
Medicare रिफंड के बाद:
थैरेपिस्ट्स का पता लगाएँ(50 नट)
$270Medicare रिफंड से पहले:
Medicare रिफंड के बाद:
थैरेपिस्ट्स का पता लगाएँ(20 नट)
$70Medicare रिफंड से पहले:
Medicare रिफंड के बाद:
थैरेपिस्ट्स का पता लगाएँ(50 नट)
$195Medicare रिफंड से पहले:
Medicare रिफंड के बाद:
थैरेपिस्ट्स का पता लगाएँ
Counsellor
Personalised therapy to manage anxiety, stress, depression, relationship challenges, trauma , grief and adjustment-related concerns. I also support clients navigating emotional difficulties, life transitions, and interpersonal issues.
English, Hindi - हिन्दी, Gujarati - ગુજરાતી
Counsellor, Accredited Mental Health Social Worker
Person- centred and trauma- informed therapist integrating CBT, ACT and narrative approaches to support meaningful emotional growth.
English, Hindi - हिन्दी, Punjabi - ਪੰਜਾਬੀ, Urdu - اُردُو
Counsellor
Culturally-aware therapy for adults and couples struggling with anxiety, depression and trauma who want to start living more authentically.
English, Hindi - हिन्दी, Urdu - اُردُو
Next available: Wednesday, 13 May 2026 at 8:00am
Counsellor
Integrative, culturally sensitive support for anxiety, worry, relationships, life transitions, and self-growth using evidence-based therapeutic approaches.
English, Hindi - हिन्दी
Counsellor
Grishma is trained in a range of therapeutic modalities which enables her to adopt a whole-person approach to challenges faced by the client.
English, Hindi - हिन्दी, Gujarati - ગુજરાતી
Counsellor
Trauma-informed, integrative therapy supporting emotional healing, resilience, and meaningful change across diverse life challenges.
English, Hindi - हिन्दी, Marathi - मराठी
हाँ। Equana Minds आपका मिलान हिंदी, तथा अन्य कई भाषाएँ बोलने वाले थैरेपिस्ट से करेगा। आप उस भाषा में सत्र कर सकते हैं जिसे बोलना आपके लिए सबसे आसान हो।
हम यह समझते हैं कि एक भाषा बोलने वाले लोग अलगअलग देशों, सँस्कृतियों, और पृष्ठभूमि से हो सकते हैं। जहाँ भी संभव होता है, हम आपका मिलान ऐसे थैरेपिस्ट से करते हैं जो न केवल आपकी भाषा जानते हैं बल्कि आपकी सँस्कृति संदर्भ और जीवन के अनुभव को भी समझते हैं।
बहुत से लोगों को अपने विचार, भावनाएँ, निजी अनुभवों को अपनी मातृभाषा में व्यक्त करने में आसानी होती है। सँस्कृति, पहचान, और हम विश्व को जिस तरीके से समझते हैं उससे भाषा का गहरा संबंध होता है।
अनुसंधान और अन्तर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संगठन व्यक्ति को उसकी मनपसंद भाषा और सँस्कृति में सहायता प्रदान करने के महत्व को स्वीकारते हैं।
जब आपको उस भाषा में थैरेपी दी जाती है जिसमें आप सहज महसूस करते हैं, तो इससे:
बहुत से लोगों को, अपनी मातृभाषा में बोलने से थैरेपी और अधिक सामान्य, अर्थपूर्ण, और सहायक महसूस हो सकती है।
आप या तो थैरेपिस्ट्स का पता लगा सकते हैं या हमारी मिलान करवाएँ प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। हम आपको एक ऐसे थैरेपिस्ट से जोड़ने में मदद करेंगे जो हिंदी बोलते हैं और आपकी ज़रूरतों को समझते हैं। सत्रों का संचालन ऑनलाइन एक सुरक्षित टेलिहैल्थ प्लेटफॉर्म से होता है। सामान्यतया एक व्यक्ति के लिए एक सत्र 50 मिनट का, और दंपत्तियों के लिए 80 मिनट का होता है।
अपने हिंदी भाषी मनोवैज्ञानिक, काउंसलर या थैरेपिस्ट का पता लगाने या 20 मिनट का अपना पहला सत्र बुक करने के लिए, हमारे थैरेपिस्ट का पता लगाएँ या हमारी मिलान करवाएँ सेक्शन देखें।
हमारी टीम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हिंदी भाषी थैरेपिस्ट हैं, जिनमे निम्लिखित शामिल हैं:
आप अपनी ज़रुरतों, लक्ष्यों, और बजट के अनुकूल उचित प्रकार का थैरेपिस्ट चुन सकते हैं। अगर आप पंजीकृत मनोवैज्ञानिकों और क्लिनिकल मनोवैज्ञानिकों को दिखाते हैं तो हो सकता है कि आप Medicare छूटों के लिए भी पात्र हों।
हाँ, हमारे प्लेटफॉर्म के सभी थैरेपिस्ट प्रशिक्षित और अनुभवी प्रोफेशनल्स हैं। ऑस्ट्रेलिया-स्थित मनोवैज्ञानिक अएचपीआरए (ऑस्ट्रेलियन हैल्थ प्रैकक्टिशनर रेगुलेशन एजेंसी) में पंजीकृत हैं।
काउंसलर्स और फिज़ियोथैरेपिस्ट्स मान्यता-प्राप्त प्रोफेशनल निकायों जैसे कि एसीए (ऑस्ट्रेलियान काउंसलिंग एसोसिएशन), और पीएसीएफए (फिज़ियोथैरेपी एवम् काउंसलिंग फैडरेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया) द्वारा पंजीकृत हैं।
हमारे सभी मनोवैज्ञानिक, काउंसलर्स और थैरेपिस्ट्स का, हमारी टीम में शामिल होने से पहले भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भलीभाँति आकलन किया गया है।
If you are in crisis or immediate danger, please call 000 in Australia. For 24/7 crisis support, call Lifeline on 13 11 14.
If you are located overseas, please use these crisis contact resources for assistance.
Start by browsing our therapists, choose a time that works for you, and book your session.
You’ll receive your login details by email once your booking is confirmed.